Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विश्व ओजोन दिवस पर छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


कुंडा/प्रतापगढ़। जिले कुंडा तहसील क्षेत्र में बाबागंज ब्लॉक के सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, राजापुर, कुंडा में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को ओजोन परत के महत्व तथा उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 8 की गौरी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय तथा पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में भी लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर आदर्श अंशु सोनी अंशिका रिया करिश्मा अल्तमश आदि छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |