Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए पांचों तहसीलों में गठित हुई टीमें


प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए पांचों तहसीलों में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारीध्सहायक रिटर्निंग आफिसर लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अभिषेक पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के तहत इन टीमों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों एवं आचार संहिता से संबंधित घटनाओं की निगरानी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सदर तहसील के लिए उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने वाले अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। विशेष वीडियो टीम में तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रतापगढ़ तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष शामिल हैं।

इसी प्रकार लालगंज तहसील में उप जिलाधिकारी लालगंज एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज तथा विशेष वीडियो टीम में तहसीलदार लालगंज एवं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। कुंडा तहसील में उप जिलाधिकारी कुंडा एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा के साथ तहसीलदार कुंडा तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष वीडियो टीम में शामिल किए गए हैं। पट्टी तहसील में उप जिलाधिकारी पट्टी एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी को आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विशेष वीडियो टीम में तहसीलदार पट्टी एवं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष नामित हैं। रानीगंज तहसील में उप जिलाधिकारी रानीगंज एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज के साथ तहसीलदार रानीगंज तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष वीडियो टीम में शामिल हैं।

जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील घटनाओं, प्रत्येक सार्वजनिक रैली, बैठकों एवं मंत्रियों आदि के जनपद में आगमन के दौरान उनकी राजनीतिक गतिविधियों तथा आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यवाहियोंध्उल्लंघनों से जुड़ी घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग की गई सीडी प्रतिदिन जनपद स्तर पर नियुक्त प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता को उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |