Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: विकास त्यागी व परिवार को धमकियों का मामला उठा, हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन! मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में जांच, कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा की मांग


मेरठ/मवाना। सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर हिंदू संगठन के नेता विकास त्यागी और उनके परिवार को कथित रूप से मिल रही धमकियों का मामला मवाना तहसील पहुंच गया। मंगलवार को हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने मवाना तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम मवाना संतोष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विकास त्यागी और उनके परिवार को मिल रही कथित धमकियों की जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे नीटू त्यागी व अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम को बताया कि सहारनपुर निवासी हिंदू संगठन के नेता विकास त्यागी ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के नीचे प्राचीन कुएं का विषय उठाया था। उनका आरोप है कि इस मामले को उठाने के बाद से ही विकास त्यागी और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार को धमकियां मिल रही हैं तो मामले की गंभीरता से जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने विकास त्यागी और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित शिकायतों की जांच कराने, धमकी देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान नीटू त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, आदित्य गोयल, सुभाष चंद गाबा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |