पीलीभीतः चंदिया हजारा में बाढ़-कटान से स्थायी निजात की मांग, विधायक ने दिया समाधान का भरोसा
September 03, 2026
पूरनपुर। चंदिया हजारा के ग्राम प्रधान ने गुरुवार सुबह भाजपा विधायक बाबूराम पासवान को ज्ञापन सौंपकर गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की प्रधान ने सबसे प्रमुख रूप से बाढ़ और भू-कटान की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए ठोस और मजबूत योजना तैयार कराने की मांग उठाई विधायक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और जल्द समाधान का भरोसा दिया बाढ़ और भू-कटान के मुद्दे पर उन्होंने तत्काल बाढ़ खंड के एक्सईएन से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए वहीं बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई क्षेत्र को रुद्रपुर फीडर से बिजली आपूर्ति दिलाने तथा जंगल क्षेत्र से गुजर रही विद्युत लाइन के स्थान पर भूमिगत केबल बिछाने की योजना की संभावनाओं पर भी विचार किया गया विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं को शासन स्तर पर उठाकर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
