Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: बल्दीराय में छात्राओं से पुलिस ने लिया सुरक्षा का फीडबैक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी


बल्दीराय/सुलतानपुर। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत बल्दीराय पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूकता के साथ-साथ फीडबैक लेने की पहल शुरू की। राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में पहुंची पुलिस टीम ने छात्राओं को फीडबैक फॉर्म वितरित कर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली परेशानियों की जानकारी मांगी।

फीडबैक फॉर्म के माध्यम से छात्राओं से पार्क, चैराहे, नुक्कड़, गली, बाजार, बस-टैक्सी स्टैंड और दुकानों के आसपास अराजक तत्वों द्वारा की जाने वाली परेशानियों के संबंध में बेझिझक जानकारी देने को कहा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फॉर्म में केवल दिनांक, कक्षा और विद्यालय का नाम अंकित करना है, जबकि नाम, पिता का नाम और घर का पता दर्ज नहीं करना है।

पुलिस की इस पहल से छात्राओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव फीडबैक फॉर्म में दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त फीडबैक के आधार पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |