प्रतापगढः विश्वकर्मा जयन्ती में शामिल होंगी विधायक मोना
September 16, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज गुरूवार को रामपुर खास के दौरे पर आयेगी। वह प्रातः साढ़े ग्यारह बजे अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद विधायक आराधना मिश्रा मोना पौने बारह बजे अचकवापुर में विश्वकर्मा जयन्ती में शामिल होगी। वहीं विधायक मोना लालगंज नगर पंचायत के सांगीपुर वार्ड समेत विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद में शामिल होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।
