Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं व्यापार सभा की बैठक


प्रतापगढ़। जिले में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं व्यापार सभा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक  कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता ही बूथ स्तर तक मेहनत करता है। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर गांव-गांव पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार कि जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बताये। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान महिलाएं सभी परेशान है। मंहगाई चरम पर है, पढ़े लिखे युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। किसान खाद बीज के लिए परेशान है। महिलाओं के साथ भाजपा सरकार में बलात्कार हत्याएं जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। गरीब परिवार दो वक्त की रोटी नहीं जुटा पा रहा है।

व्यापार सभा के प्रदेश सचिव प्रवीण केसरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी लगाकर व्यापारी वर्ग को ठगने का काम किया। खाद्य सामाग्री दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय व संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम साहू, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, अभय सिंह यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, आशीष श्रीवास्तव, निसार अहमद, राजकुमार प्रजापति, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, रोहित विश्वकर्मा, उत्तम सिंह, सुनील माली, डॉ.रामबहादुर पटेल, सुरेश यादव, राजीव यादव सोखा, विनोद यादव, महिमा गुप्ता, शान्ति सिंह, अश्वनी सोनी, राजकुमार विश्वकर्मा, विकास यादव, जावेद अख्तर, इमरान सभासद, विशाल मौर्या, इंजी. अभिषेक यादव, रितेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, जेपी पटेल, रामखेलावन यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |