Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः शांति व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष ने कस्बे में किया पैदल गश्त


शुकुलबाजार/अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को थानाध्यक्ष शुकुल बाजार गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ  कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र तथा कस्बे के अंदर लगने वाले साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई और पुलिस कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की पैदल गश्त से कस्बे में सुरक्षा का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |