प्रतापगढः पीड़ित के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
September 06, 2026
प्रतापगढ़। रंजिशन आरोपियों द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे पीड़ित के साथ मारपीट को लेकर लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बक्तावर चोपसिंह निवासी दीपेश कुमार यादव पुत्र तेज बहादुर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती चार सितम्बर वह रात करीब साढ़े दस बजे गांव में जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने गया था। घर वापस लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घात लगाये बैठे प्रतापरूद्रपुर निवासी आरोपी यश साहू व सोनू सुतगण संतोष साहू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए उसे मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी यश समेत दो के खिलाफ मारपीट तथा गाली गलौज व धमकी का केस दर्ज किया है।
