प्रतापगढः वृद्धाश्रम महुली में सेवा दिवस कार्यक्रम की हुई समीक्षा,न्याय के साथ सेवा का संकल्प दोहराया! राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग की अपील,तहसीलों में भी सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
September 11, 2026
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35वें स्थापना दिवस “सेवा दिवस” के अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा वृद्धा आश्रम महुली में बुधवार को सम्पन्न हुए वृद्ध सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में किये गये सेवा कार्यों,वृद्धजनों के सम्मान एवं उनके साथ हुए संवाद की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना परिषद के सेवा भाव को सार्थक करता है।इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही सचिव विधिक सेवा प्राधिकरणध्सिविल जज सीनियर डिवीजन शांभवी द्वितीय व मुख्य वक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ की अधिवक्ता अवध प्रांत की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह के द्वारा दिये अमूल्य समय व सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के बीच सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श के साथ 12 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बढ़-चढ़ कर सहयोग करते हुए सुलह समझौते से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान “न्याय मम धर्मः” के मूल मंत्र के अनुरूप न्याय के साथ सेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तहसील सदर,पट्टी, रानीगंज सहित अन्य तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि न्याय, राष्ट्रहित और जनसेवा के उद्देश्य के साथ अधिवक्ता परिषद निरंतर कार्य करती रहेगी। बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री विनीत शुक्ल, इंद्र कुमार सिंह दीपू,रीतिका,भानु प्रताप,सदर तहसील संयोजक राहुल सिंह,संतोष द्विवेदी, आशीष, विनोद कुमार सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
