पीलीभीत: मकान के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला, बच्चों समेत छह घायल
September 02, 2026
पूरनपुर। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला अहमद नगर में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया एक पक्ष ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर धारदार हथियार, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है मारपीट में बच्चों समेत परिवार के कई सदस्यों के घायल होने की बात कही गई है रहीस खां निवासी मोहल्ला अहमद नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस के कई लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया परिवार के बच्चों को भी मारपीट कर घायल करने का आरोप है तहरीर के मुताबिक हमले में फैजान, जीशान, चांद, शहनाज और मुन्नी समेत कई लोगों के सिर और शरीर में चोटें आईं और खून बहने लगा शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिवार को बचाया आरोप है कि हमलावर जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए पीड़ित ने बताया कि मकान के विवाद को लेकर आरोपी पक्ष उससे रंजिश मानता है उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का उपचार कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
