Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: मैसेंजर पर बच्चों से जुड़ा अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप, साइबर रिपोर्ट से खुला मामला


पूरनपुर।इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री प्रसारित करने के मामलों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है पूरनपुर कोतवाली में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (छब्त्च्) के माध्यम से प्राप्त छब्डम्ब् की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर एक और मामला सामने आया है पुलिस के मुताबिक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट संख्या 235946770 में बताया गया कि 10 अप्रैल 2026 को शाम 6रू08रू34 बजे न्ज्ब् के समय मैसेंजर के करन नामक चैटरूम के जरिए बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया गया रिपोर्ट में वीडियो अपलोड करने वाले संदिग्ध के रूप में लव मालवा का नाम और दो मोबाइल नंबर दर्ज होने की बात सामने आई है पुलिस ने साइबर रिपोर्ट और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद मामले को धारा 296 बीएनएस और 67बी आईटी एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में माना है उपनिरीक्षक सागर कुमार की तहरीर पर संदिग्ध के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की गई है यह मामला एक बार फिर बताता है कि सोशल मीडिया और मैसेंजर जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किस तरह मासूम बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के लिए किया जा रहा है बच्चों को साइबर अपराध से बचाने के लिए अभिभावकों को उनकी ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही किसी भी संदिग्ध सामग्री की तत्काल शिकायत करनी चाहिए पुलिस की साइबर निगरानी से यह संदेश भी साफ है कि इंटरनेट पर की गई ऐसी गतिविधियों को छिपाना आसान नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |