बरखेड़ा। क्षेत्र में लगातार करीब 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गाजीपुर कुंडा-नवाबगंज मार्ग पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। सड़क के निचले हिस्सों में पानी जमा होने से मार्ग जलमग्न नजर आने लगा। हालांकि अभी तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है और यातायात पूरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है।
इधर, मार्ग से सटी रॉयल एन्क्लेव कॉलोनी में जलभराव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कॉलोनी में बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो रहा है। लगातार बारिश होने से यहां जलभराव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे कॉलोनीवासियों को आवागमन के साथ ही घरों के आसपास पानी जमा होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम से पहले जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जानी चाहिए थी। यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या गंभीर हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
