गुरसहायगंज/कन्नौज। व्यापारी को अपनी पूरी निष्ठा के साथ ईमानदारी से कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि व्यापार मे निष्ठा एवं ईमानदारी ही सफलता का मुख्य स्रोत है उक्त बात रविवार को मोहम्मद इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरांत भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कही।
उन्होंने कहा कि व्यापारी को मृदुभाषी एवं निष्ठावान होना चाहिए हानि लाभ किसी भी व्यापार के दो पहलू हैं नुकसान होने से व्यापारी को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हार के बाद जीत के दरवाजे स्वत ही उस व्यक्ति के लिए खुल जाते हैं जो घबराने की वजह बुरे वक्त का सामना डटकर करता है। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक शराफत खान एवं दानिश खान ने मुख्य अतिथि शमीम सिद्दीकी सहित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चैहान जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन कौशल सुरेश यादव प्रमोद तिवारी सत्यम प्रजापति पवन माथुर डब्लू ठाकुर आदिल परवेज राहुल गौतम हाफिज फुरकान बृजेंद्र शुक्ला सरमन अवस्थी इजरायल अनवर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
