गाजीपुर । जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए बैरकों की सघन तलाशी ली गई। और पूरे परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
जिला जज एवंपुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व खान-पान का विशेष ध्यान रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
