गाजीपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एशोसियेशन एवं अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों से वंचित करने से आक्रोशित होकर राष्ट्रव्यापी चरणबध्द आन्दोलन के चैथे चरण में सम्पूर्ण भारत के 800 जनपदों में मे 29 सितम्बर को प्रातः 10 बजे विशाल धरना प्रदर्शन कर 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में एक दिवसीय शांति पूर्ण सभा, रैली आदि के माध्यम से मा प्रधान मंत्री जी, मा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम की सफलता हेतु बैठक कर रण नीति बनाई गई, जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त पेंशनरों से धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुंचने की अपील की!
शीर्ष कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह, अशोक कुमार, डी एन राय, डाक्टर दिनेश सिंह, रमाशंकर यादव, उग्रसेन सिंह डाक्टर सुग्रीव सिंह, जगदीश गुप्ता, शकील अहमद, अक्षयबर राय जीयूत शर्मा, के पी गुप्ता, चंद्र बलि राम आदि लोग लोग उपस्थित रहे, अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचलन अम्बिका दुबे ने किया!
