Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सेवा संकल्प अभियान में जनजागरूकता को मिला विस्तार


अमेठी। शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में जनकल्याण और जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और ग्रामीण विकास से संबंधित गतिविधियों में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।वहीं, ग्राम्य विकास विभाग की ओर से जिले के करीब 145 गांवों में ग्राम चैपालों का आयोजन किया गया। चैपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की। अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और सामुदायिक परिसरों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ’’निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’’ लगाए। चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक कर जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

          

विद्यालयों में पेंटिंग-भाषण प्रतियोगिता, गांवों में चैपाल और स्वच्छता अभियान से दिया जनसेवा का संदेश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |