Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: चोरी का खुलासा होने पर पुलिस का जताया आभार! सीओ मवाना और थाना प्रभारी को किया सम्मानित


मेरठ/बहसूमा। अखिल भारतीय जाट महासभा के तत्वाधान में थाना बहसूमा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीओ मवाना व थाना प्रभारी को पुलिस टीम के साथ जाट महासभा की ओर से ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया और चोरी का खुलासा होने पर उनका आभार जताया गया। बताते चलें कि नगर के मोहल्ला मारकपुरिया में बीती 24 अगस्त को सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के आवास पर हुई चोरी का खुलासा होने पर अखिल भारतीय जाट महासभा और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी ने पुलिस का आभार जताया।

बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल एवं अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला मारकपुरिया में स्थित दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र राठी  थाना बहसूमा पहुंचे तथा पुलिस का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने बव मवाना पंकज लवानिया व थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पवार को उनकी टीम सहित फूल मालाओं एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा कि वह पुलिस और स्वांग टीम की संयुक्त कार्रवाई से  काफी खुश हैं। पुलिस की सूझबूझ और दूरदर्शिता से इतनी बड़ी चोरी की  घटना का खुलासा हुआ है। जिसके लिए जाट महासभा बहसूमा पुलिस का आभार व्यक्त करती है। ब्रजवीर सिंह ने कहा कि बीती 24 अगस्त को बहसूमा के मार्ग पुरिया मोहल्ले के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के यहां पर जो चोरी हुई थी पुलिस ने उस चोरी का खुलासा करते हुए चोरी में गए सभी जेवर और नगदी बरामद कर सिद्ध कर दिया है कि पुलिस चाहे तो चोरों को कहीं से भी पकड़ कर ला सकती है।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णपाल राठी, अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह,  जिला संयोजक अंकुर काकरान, जिला उपाध्यक्ष पवन अहलावत एवं मनोज चैधरी, जिला सचिव बाबूराम राठी, जिला महासचिव टीटू राठी तथा तहसील उपाध्यक्ष प्रशांत चैधरी, जितेंद्र प्रमोद गर्ग, आशीष सिंघल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |