Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठः एआई़ स्मार्टफोन का सर्विस नेटवर्क 1,000़ टचपॉइंट्स तक पहुँचेगा! दिल्ली में पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर और एआई़ असिस्टेंस ऐप लॉन्च करेगा


मेरठ। एआई़ स्मार्टफोन भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने के लिए देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क को 1,000़ सर्विस सेंटर तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही, इस दिवाली दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लूसिव एआई़ सर्विस सेंटर भी शुरू करेगा। अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ, ब्रांड एआई़ असिस्टेंस ऐप भी पेश कर रहा है। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जहाँ डिवाइस सपोर्ट, सर्विस बुकिंग, टिकट ट्रैकिंग और डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने से जुड़ी मदद जैसी सभी सुविधाएँ एक ही जगह मिलेंगी।

इस विस्तार के तहत मौजूदा 800़ सर्विस सेंटर के नेटवर्क में 200़ नए सर्विस सेंटर जोड़े जाएँगे। इससे देशभर में ब्रांड की आफ्टर-सेल्स पहुँच और बढ़ेगी। फिजिकल और डिजिटल विस्तार का उद्देश्य एआई़ ग्राहकों के लिए सर्विस को और आसान बनाना है। ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान की जानकारी देखने तक, पूरी प्रक्रिया को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

इस घोषणा पर अपने विचार रखते हुए माधव शेठ (सीईओ, एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआई़ स्मार्टफोन), ने कहा, “स्मार्टफोन ब्रांड बनाना सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। एआई़ में हमारा मानना है कि असली जुड़ाव डिवाइस खरीदने के बाद शुरू होता है। 1,000़ सर्विस टचपॉइंट्स तक पहुँचना, अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करना और एआई़ असिस्टेंस ऐप पेश करना ग्राहकों के लिए सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम् कदम हैं। हमारा फोकस बिल्कुल स्पष्ट है, हमारे ग्राहक जहाँ भी हों, उन्हें भरोसेमंद सपोर्ट आसानी से मिलता रहे।”

दिल्ली में शुरू होने वाला यह सेंटर भारत में एआई़ का पहला डेडिकेटेड सर्विस सेंटर होगा। यहाँ एआई़ स्मार्टफोन के पूरे पोर्टफोलियो के लिए प्रशिक्षित तकनीकी सपोर्ट, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, तय मानकों के अनुसार रिपेयर, सॉफ्टवेयर से जुड़ी मदद, वॉरंटी सपोर्ट और डिवाइस सेटअप की सुविधा मिलेगी। आम सर्विस जरूरतों के लिए एआई़ का लक्ष्य समस्या की प्रकृति और उसकी जटिलता के आधार पर उस दिन विशेष से लेकर अधिकतम सात दिन तक में सर्विस पूरी करना है।

एआई़ स्मार्टफोन अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ, एआई़ असिस्टेंस ऐप भी पेश कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए सर्विस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना और हर स्टेज की जानकारी उन्हें आसानी से देना है। इस ऐप के जरिए ग्राहक अपने डिवाइस और वॉरंटी की जानकारी देख सकेंगे, पास के सर्विस सेंटर का पता लगा सकेंगे, सर्विस रिक्वेस्ट बुक कर सकेंगे, सर्विस टिकट बना और ट्रैक कर सकेंगे और डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मदद ले सकेंगे। अपने डिजिटल सपोर्ट को बढ़ते फिजिकल सर्विस नेटवर्क से जोड़कर, एआई़ का उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा सुविधा और पूरी जानकारी देना है, ताकि समस्या की पहचान करने और सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान का स्टेटस देखने तक, उन्हें हर कदम पर आसानी रहे।

एक्सक्लूसिव दिल्ली सर्विस सेंटर और एआई़ असिस्टेंस ऐप की शुरुआत भारत में एआई़ स्मार्टफोन की आफ्टर-सेल्स सर्विस के विस्तार के अगले चरण को प्रदर्शित करती है। ब्रांड अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के साथ डिजिटल सपोर्ट को भी बढ़ा रहा है। इस पहल के जरिए एआई़ ग्राहकों के लिए आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों को सिर्फ स्मार्टफोन खरीदते समय ही नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करने के दौरान भी जरूरत के मुताबिक बेहतर सपोर्ट मिलता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |