Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, नगर में निकली जागरूकता रैली


मेरठ/मवाना। शासन के निर्देश पर ‘स्वच्छता ही सेवा व सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मवाना की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। एएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और नगर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, अधिशासी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा तथा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रैली एएस इंटर कॉलेज से शुरू होकर पुलिस चैकी, सुभाष चैक होते हुए वापस एएस इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पालिका अधिकारियों ने भी नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ नगर के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

अधिशासी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

रैली के दौरान पालिका कर्मचारियों और विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम मैनेजर अमरनाथ, लिपिक लाखन सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य मेघराज, शिक्षकगण, सफाई नायक विकास कुमार, राकेश कुमार, मजहर अब्बास, सुजीत कुमार, सफाई सहायक राजपति यादव, सतपाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |