सिंहपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का किया स्वागत
September 08, 2026
सिंहपुर/अमेठी। तीन जिलों को जोड़ने वाली सीमा नैन खेर तिराहे पर नेता विपक्ष जननायक राहुल गांधी का तिलोई विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया 3.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे उसके बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी का काफिला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए बाराबंकी की सीमा में प्रवेश किया नैन खैर तिराहे पर अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेकरार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री तिलोई विधानसभा श्रुति अवस्थी की अगुवाई में अपने नेता राहुल गांधी का जोशीले ढंग से स्वागत किया कार्यक्रम में जहां जिला सचिव कमलेश अग्निहोत्री आशुतोष अवस्थी टिंकू भैया वरिष्ठ कांग्रेसी महबूब खां बुग्गी जिला महासचिव राकेश मिश्रा सूरज दीक्षित आदिल लतीफ परवेज अहमद रमन द्विवेदी गुड्डू द्विवेदी दुर्गेश दिक्षित प्रदीप तिवारी मोहम्मद मर्जान विनय सरोज हरनाम सिंह मैं नेता विपक्ष राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया वह उनका काफिला आगे बढ़ते हुए रायबरेली की ओर निकल गया दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आगे के कार्यक्रम के लिए विभिन्न जगहों पर जोरदार स्वागत की तैयारी तेज हो गई।
