तिलोई: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार
September 08, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में म्रतक की पत्नी समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गौरतलब हो कि ब्लाक तिलोई क्षेत्र अंतर्गत पूरे राजा मजरे बारकोट गांव निवासी राकेश कुमार वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा (35 वर्ष) का विगत रविवार की सुबह घर के अंदर फांसी से लटका शव बरामद हुआ था।उक्त मामले में परिजनों ने म्रतक की पत्नी राजकुमारी व पूरे रूद्र मजरे बारकोट गांव निवासी बंशराज पुत्र रामदास (36 वर्ष) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया था।मंगलवार को मोहनगंज पुलिस ने राजकुमारी पत्नी राकेश कुमार वर्मा (30 वर्ष) व बंशराज पुत्र रामदास को राकेश कुमार वर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुअसं 270/26 धारा 108 ,351(2), 351(3)में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया है।
