Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत


जायस/अमेठी। अमेठी के जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत जायस-नसीराबाद मार्ग पर रिलायंस टावर के पास सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान फैजान शाह की पत्नी शाहबाज के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह अचानक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। पति ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे फुरसतगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. फैजान फारूक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दंपती के बीच विवाद होने की बात बताई है, जिसके बाद विवाहिता की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।इस संबंध में जायस थाना अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |