Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः शिवरतनगंज पुलिस ने सात वांछित अभियुक्तों को दबोचा! दो मुकदमों में फरार चल रहे आरोपियों पर कसा शिकंजा, डंडे, लाठी, लकड़ी का बैट और अमरूद का डंडा बरामद


सिंहपुर/अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनाओं में प्रयुक्त हथियारनुमा सामान भी बरामद किया है। बरामदगी में तीन बांस के डंडे, एक बांस की लाठी, एक लकड़ी का बैट और एक अमरूद का डंडा शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 सितंबर 2026 को थाना शिवरतनगंज पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 99ध्26 में धारा 109(1), 115(2) और 191(2) बीएनएस के तहत वांछित रामअधार, धर्मराज, राम अभिलाख और पचई, सभी निवासी बहादुरगंज खारा, पुलिस की गिरफ्त में आए। इन आरोपियों पर मुकदमे में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई दर्ज थी और पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुकदमा अपराध संख्या 100ध्26 में धारा 109(1), 115(2), 191(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत वांछित शिवम, रामप्रकाश और संजू उर्फ सतेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए सामान को बरामद कियज्ञं बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटनाओं में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल शंकर पटेल, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, कांस्टेबल आरुष तिवारी और कांस्टेबल हर्षित शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |