Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला कार्यभार! जिला कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अधिकारियों से लिया परिचय


अमेठी। नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (आईएएस) ने मंगलवार को जिला कोषागार पहुंचकर अमेठी के जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित प्रारंभिक जानकारी ली। नवागत जिलाधिकारी शशांक चैधरी वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अमेठी में तैनाती से पूर्व वह कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीडा लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमरोहा के पदों पर भी कार्य किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और प्रमुख विभागों के संबंध में जानकारी ली। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |