Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: जलभराव से मच्छरों का प्रकोप, संक्रमण का बढ़ा खतरा


सिंहपुर/अमेठी। अधिक बारिश होने के चलते जल भराव की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है गांव से निकलने वाली नालियां में साफ सफाई न होना गड्ढों में भरा पानी अच्छे लक्षण के संकेत नहीं है जिससे संक्रमण का विशेष खतरा है बहुत आयत से होने वाली बारिश के चलते अजीबोगरीब प्रजाति के मच्छरों का प्रकोप जारी है जिसके चलते विभिन्न प्रकार की डेंगू जैसे घातक बुखार टाइफाइड मलेरिया जैसे लक्षण से ग्रसित लोग अस्पतालों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं गांव में साफ सफाई की उचित व्यवस्था  न होना मोहल्ले में भरा पानी इसकी जीती जागती पहचान है इससे बचाव के कारण अनेक है कि आप अपने आसपास पानी जमा ना होने दे कई ग्राम सभा में स्वास्थ्य विभाग की टीम हर बार मलेरिया से बचाव के लिए दवा का छिड़काव होता चला रहा है मगर इस वर्ष अनेकों ग्राम सभा में स्वास्थ्य महकमा सिर्फ कागजों पर ही सीमिट गया है बुखार से पीड़ित मरीज हफ्ता 15 दिन बुखार से निजात पाने में नाकाम दिख रहे हैं वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी गाइडलाइन में इस पर विभाग अमल करता नहीं दिख रहा है जिसमें स्वास्थ्य केंद्रो पर मरीजों की भारी भरकम भीड़ आए दिन जुटी नजर आ रही है  महक में तेज धूमिल रवैया पर क्षेत्र के समाजसेवियों ने शासन की लचर व्यवस्था से भरोसा उठते देख आगे निकल कर गांव गांव जाकर स्व निधि से गांव की बजबजाती नालियां की सफाई विभिन्न तरह के दबाव के छिड़काव का जिम्मा उठाया है क्षेत्र के 200 बेड हॉस्पिटल लोधवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सातन पुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्हौना में रोज  सैकड़ो की संख्या में  डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के मरीज लंबी कतारों में  खड़े अपने नंबर का इंतजार करते देखे जाते हैं सरकारी तंत्र के ढुल मुल रवैया से मरीजों की संख्या में कमी होने के बजाय बढ़ोतरी होने के संकेत अधिक मिल रहे हैं।

विपिन बाजपेई  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |