Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः नारी सम्मान और सुरक्षा की मजबूत आवाज बनीं समाजसेविका कंचन गुप्ता


अमेठी। गौरीगंज के माधवपुर के वार्ड नंबर 18 में महिला सम्मान, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में समाजसेविका कंचन गुप्ता ने सैकड़ों मातृशक्ति को महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था एवं टोल फ्री हेल्पलाइन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।पत्रकार दीपक पाठक से बातचीत में कंचन गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। शिक्षा, समान अवसर, आर्थिक अधिकार और सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण प्रत्येक महिला का अधिकार है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी महिला अथवा बालिका के साथ हिंसा, उत्पीड़न या गलत व्यवहार होने पर चुप रहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।उन्होंने शिक्षा और आत्मनिर्भरता को महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव बताते हुए अभिभावकों से बेटियों को बेहतर शिक्षा देने और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला न केवल अपने परिवार को मजबूत बनाती है, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कंचन गुप्ता ने महिलाओं से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं और बेटियों को भी उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उनके सहज, स्पष्ट एवं प्रेरणादायी संबोधन की उपस्थित मातृशक्ति ने सराहना की और उनकी पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया।उन्होंने कहा, “नारी का सम्मान समाज का सम्मान है, नारी की सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी है और नारी की आत्मनिर्भरता देश की शक्ति है।”कार्यक्रम की आयोजक अनामिका मौर्या एवं पूजा मौर्या रहीं। इस दौरान मधु मौर्या, आशा मौर्या, केश कुमारी यादव सहित सैकड़ों मातृशक्ति मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |