प्रतापगढः घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज
September 06, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज व तोड़फोड़ तथा धमकी को लेकर लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के घरौरा अजगरा निवासिनी सबीना बेगम पत्नी कियामुद्दीन ने दी गयी तहरीर मंे कहा है कि बीती चार सितम्बर को सुबह सवा सात बजे उसके घर आरोपी आ धमके। आरोपी गांव के तफसीर पुत्र सब्बीर व सब्बीर पुत्र मेहंदी, युनुस उर्फ इद्दू पुत्र मो0 युसुफ तथा वकील पुत्र रज्जाक अहमद उसके उदवाजे पर रखी बांस की कैनी जबरिया लेकर जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए उसे तथा उसके बेटे रेहान के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए यह लोग घर के अन्दर घुस गये तथा आरोपी घर के अंदर घुसकर उसकी बेटी आयशा को भी मारापीटा। शोर मचाने पर गृहस्थी के सामानों में तोड़फोड़ की। लोगों को जुटता देख आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तफसीर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
