Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हैदराबाद में होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, खूब पीटा


तेलंगाना के हैदराबाद में हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर तैनात एक होमगार्ड ने कथित तौर पर एक महिला को उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी पिटाई की। पुलिस के इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। BRS नेता KT रामाराव ने पुलिस के इस बर्ताव पर तीखी टिप्पणी की है। वहीं, मियापुर पुलिस ने बताया कि महिला कबाड़ बीनने वाली थी और उसने कथित तौर पर होमगार्ड को अपशब्द कहे थे, जिसके बाद होमगार्ड ने महिला पर हमला किया था।

जान लें कि यह घटना तब सामने आई जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुरू में, होमगार्ड के रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF का कॉन्स्टेबल होने का शक था। हालांकि, सिकंदराबाद सेंट्रल रेलवे ने X पर एक पोस्ट में साफ किया कि वह RPF कॉन्स्टेबल नहीं, बल्कि होमगार्ड था।

इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी होमगार्ड को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। साइबराबाद पुलिस ने ये भी कहा कि उनकी टीम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेती है और दोहराती है कि प्रोफेशनल बिहेवियर, अनुशासन, गरिमा और हर नागरिक का सम्मान पुलिसिंग के लिए बुनियादी बातें हैं। होमगार्ड को सेवा से हटा दिया गया है और उसे गिरफ्तार करके ज्युडिशियल रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।

इससे पहले, सिकंदराबाद सेंट्रल रेलवे ने कहा था, 'हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की जांच की गई और संबंधित कर्मचारी की पहचान तेलंगाना राज्य पुलिस के होमगार्ड के तौर पर हुई, जिसे हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था।' उन्होंने आगे कहा, 'उसे जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तेलंगाना राज्य पुलिस विभाग वापस भेज दिया गया है।'

घटना के दौरान, महिला के बाल खींचते हुए होमगार्ड को यह पूछते हुए सुना गया, 'क्या कहा तुमने? क्या गाली दी?' बाल खींचने के दौरान भी, स्थानीय लोगों ने उसे महिला को छोड़ने की अपील की थी। इससे पहले, हाल में हैदराबाद में AIMIM नेता की हत्या हो गई थी। 5 लोगों ने चाकू से गोदकर उन्हें मौत के घाट उतारा था।

हालांकि, BRS नेता KTR ने होमगार्ड के इस बर्ताव को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। KTR ने कहा कि जुर्म करने वाले नेताओं के बच्चों पर कार्रवाई की बात जब आती है तो हैदराबाद पुलिस चुप्पी साध लेती है, लेकिन गरीब महिला के साथ सरेआम बर्बर तरीके से पेश आती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |