Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रील बनाने के चक्कर में बाढ़ के तेज बहाव में बहे युवक, पेड़ पर जाकर अटके


ओडिशा के बालासोर जिले में सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने का जुनून तीन युवकों के लिए जानलेवा साबित हो गया। सदर ब्लॉक के अंतर्गत ओलांडासारंगा के टेंटुलिमुंडी इलाके में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। हालांकि, कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटक जाने के बाद उनकी जान बच सकी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों को पानी के तेज बहाव में बहता हुआ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में सड़क पर बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से बह रहा था। पानी के तेज बहाव के बावजूद तीनों युवक वहां रील्स बनाने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाढ़ के पानी के बीच खड़े नजर आते हैं और अचानक पानी का तेज बहाव उन्हें अपनी चपेट में ले लेता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। ODRAF और फायर सर्विस की टीमों ने लंबे अभियान के बाद तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में युवकों की जान बच गई, लेकिन बाढ़ के तेज बहाव के बीच रील्स बनाने की कोशिश ने खतरे को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। रील के लिए इस तरह से जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |