सिंहपुरः तीन दिन से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में ग्रामीण
September 03, 2026
सिंहपुर/अमेठी। सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम सभा कुकहा रामपुर के मिर्जागढ़ में तीन दिन पूर्व फुके ट्रांसफार्मर पर विभाग आंख मिचैली का खेल खेल रहा है वही सैकड़ो घरों की विद्युत व्यवस्था बाधित हो रही है जहां विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीण विद्युत सब स्टेशन सेमरौता की लगातार परिक्रमा से तंग आकर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों पीड़ा की गुहार लगाई है वही परेशानी भरे सबब में लाचार ग्रामीण घटिया विभागीय व्यवस्था से जीने पर मजबूर है वही ग्रामीणों का कहना है कि इस बदहाल व्यवस्था से विद्युत विभाग ने अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो सभी ग्रामीण जन आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
