Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पुलिस की बड़ी कामयाबी, 217 गुम मोबाइल बरामद


अमेठी। गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के अभियान में अमेठी पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अथक प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद किए गए मोबाइल फोन में 101 मोबाइल लोक शिकायतों के आधार पर तथा 116 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार उक्त मोबाइल फोन उनके मालिकों द्वारा अलग-अलग तिथियों में खो दिए गए थे। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने अमेठी पुलिस के प्रयासों की सराहना की। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार यादव, रामबाबू, आलोक सिंह, अजय प्रकाश, आशीष सिंह चैहान, कांस्टेबल बृजेश सिंह, दीपचन्द, कपिल सिंह, मनीष, शिवराम, जय हिन्द तथा सिकन्दर खान शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक 01 जनवरी 2026 से अब तक कुल 395 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। इन बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खोने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |