Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः ग्राम नेवादा के मनीष शर्मा का जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयन, ग्रामीण युवाओं के लिए बनी प्रेरणा


सुलतानपुर। जनपद सुल्तानपुर के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम नेवादा के निवासी श्री स्वामीनाथ शर्मा जी के सुपुत्र मनीष शर्मा एसएससीसीजीएल की परीक्षा पास करने के बाद उनका जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ, यह एक अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता मात्र एक व्यक्तिगत विजय नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और दिन-रात के निरंतर परिश्रम का जीवंत प्रमाण है।ग्रामीण परिवेश में रहकर, परिवार की कृषि गतिविधियों में सहयोग करते हुए भी मनीष ने अपनी पढ़ाई को कभी नहीं छोड़ा। वे नियमित रूप से लाइब्रेरी में अध्ययन करते रहे और कठिन परिश्रम के बल पर इस प्रतिष्ठित पद को प्राप्त करने में सफल हुए। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि समस्त ग्राम नेवादा, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र तथा जनपद सुल्तानपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों के बीच इस खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। मनीष के पिता श्री स्वामीनाथ शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, “मेरा बेटा बचपन से ही अत्यंत परिश्रमी और संघर्षशील रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रहकर इतनी बड़ी सरकारी नौकरी हासिल करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा पुत्र आज समाज के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।”मनीष शर्मा की यह सफलता उन सभी ग्रामीण युवाओं के लिए उदाहरण है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। मनीष ने कहा कि ष्सफलता कभी अमीरी गरीबी नहीं देखती वो सिर्फ मेहनत देखती हैं।समस्त क्षेत्रवासी एवं शुभचिंकतो ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |