Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः सोशल मीडिया पर जनता की समस्याएं सुनेगा लम्भुआ नगर पंचायत, समाधान की होगी त्वरित पहल! अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने बनाया लम्भुआ नगर पंचायत विकास कार्य ग्रुप’, विकास कार्यों और समस्याओं की सीधे होगी निगरानी


लम्भुआ/सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ को और अधिक जनसुलभ एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने एक नई पहल शुरू की है। नगर पंचायत की ओर से ‘लम्भुआ नगर पंचायत विकास कार्य ग्रुप’ बनाया गया है, जिसके माध्यम से नगर क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों और विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी सीधे साझा कर सकेंगे। सोशल मीडिया आधारित इस ग्रुप के जरिए नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, जलभराव सहित अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी तत्काल नगर पंचायत तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारियों को उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाएंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य जनता और नगर प्रशासन के बीच संवाद को और मजबूत करना है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी समय से मिल सके, इसी उद्देश्य से यह ग्रुप बनाया गया है उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने आसपास की समस्याओं की जानकारी ग्रुप के माध्यम से साझा करें, ताकि उनका संज्ञान लेकर यथासंभव शीघ्र समाधान कराया जा सके। नगर पंचायत की इस पहल से लोगों को उम्मीद है कि अब स्थानीय समस्याओं की जानकारी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचेगी और उनके समाधान की प्रक्रिया भी पहले की अपेक्षा अधिक तेज हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |