लखनऊ। शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को जोन-05 के मवैया क्षेत्र में सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मवैया तिराहे से रेलवे छत्ता पुल तक कार्रवाई की गई। टीम ने सड़क किनारे से 6 ठेले, 4 गुमटियां और 2 काउंटर हटाए, जबकि 1 लकड़ी का ठेला जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों से 3,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात को सुगम बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
