Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: नगर निगम का अवैध डेयरियों पर बड़ा शिकंजा, पारा क्षेत्र से 22 मवेशी जब्त


लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित कुमारपुरम में नगर निगम ने अवैध रूप से चल रही दूध डेयरियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को पुलिस बल, प्रवर्तन दल और कैटिल कैचिंग दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से 22 पशुओं (19 भैंस, 2 पड़वा और 1 पड़िया) को जब्त किया। इन सभी मवेशियों को सुरक्षित ऐशबाग कांजी हाउस भेज दिया गया है।

आलमनगर वार्ड के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई के बाद पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से मवेशी रखने और बिना अनुमति डेयरी चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |