Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर जश्न


अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने की खबर पर अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कियज्ञं अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी को नई जिम्मेदारी के लिए अमेठी से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी का सांगठनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |