Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सार्वजनिक स्थलों को प्रदूषण से मुक्त रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी


प्रतापगढ़। विश्व स्वच्छता दिवस पखवाड़ा के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई शाखा उद्यान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में उपस्थित प्रांत पर्यावरण संयोजक श्रीमान कृष्णमोहन जी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता को संस्कार,सामाजिक(नागरिक कर्तव्य) दायित्व और जन भागीदारी से जोड़ना भी है। भारतीय परंपरा में प्रकृति, जलस्रोतों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है। वर्तमान समय में सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करना और सार्वजनिक स्थलों को प्रदूषण से मुक्त रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन तथा सुरक्षित और सकारात्मक सामाजिक परिवेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने कहा कि ष्माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याःष् यह पृथ्वी हमारी माता है और हम सब इसकी संताने हैं।भारतीय संस्कृति में भूमि को माँ का स्थान दिया गया है यहां के उद्यान, जलाशय, देवालय,और अन्य सार्वजनिक स्थल केवल भौतिक स्थान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और पर्यावरणीय चेतना के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। किंतु इन स्थलों पर नाना प्रकार के कचरो (विशेष कर सिंगल यूज प्लास्टिक) के कारण जहां स्वच्छता प्रभावित हो रही है, वहीं पर्यावरण के लिए भी गंभीर चुनौती उत्पन्न हो रही है। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवको स्वच्छता कार्य किया गया साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।अभियान में प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्णमोहन, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर, जिला कार्यवाह हेमंत , जिला पर्यावरण संयोजक डा.अनूप,नगर प्रचारक आशीष, नगर समरसता प्रमुख अभय, नगर प्रचार प्रमुख विवेक , अनुज सिंह,धर्मेंद्र सिंह , सुरेंद्र ,बिपिन पयासी ,दीपकदेव,विनोद जी,रवीश जी,राज नारायण जी,गोपाल जी,जय प्रकाश जी ,विनोद जी, सुनील जी,आरव जी,बौद्धिक प्रमुख सौरभ पाण्डेय,अजय पांडेय,राघवेन्द्र तिवारी आदि अनेक स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |