Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पूरे राष्ट्र में फिर गूंजा प्रतापगढ़ का नाम! पीएम मोदी ने मन की बात में की आंवले और महिला समूहों की सराहना



प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में स्थानीय उत्पादों की ताकत, कुपोषण के खिलाफ देशव्यापी प्रयासों और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए नागरिकों से आगामी त्योहारों में ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।

जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में आंवला उत्पादन और उससे जुड़े नवाचारों की विशेष रूप से सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्एक जिला, एक उत्पादश् (ओडीओपी) योजना के तहत प्रतापगढ़ की इस सदियों पुरानी पहचान को नया आर्थिक संबल मिला है। वर्तमान में यहाँ आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी लगभग 100 इकाइयाँ सक्रिय हैं। देवगढ़ कमासी गाँव के श्सावित्री फुले स्वयं सहायता समूहश् और श्विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूहश् की महिलाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि महिला समूह कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार और पाचक चूर्ण बनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। आधुनिक मशीनरी, वित्तीय ऋण और मेलों में मंच मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सितंबर माह को कुपोषण उन्मूलन के लिए समर्पित श्पोषण माहश् बताया।

सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने सदर मंडल के बूथ संख्या 247 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ष्देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्मन की बातश् में प्रतापगढ़ के आंवले और यहाँ के स्वयं सहायता समूहों की कर्मठ महिलाओं का उल्लेख करना पूरे जनपद के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। डबल इंजन सरकार की नीतियों और ओडीओपी योजना के कारण आज हमारे जनपद का उत्पाद वैश्विक पटल पर पहचान बना रहा है। इससे हमारे अन्नदाता किसानों और महिला समूहों का मनोबल कई गुना बढ़ा है।ष्

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। श्री श्रीवास्तव ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रतापगढ़ का सामर्थ्य देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी महिलाओं और उद्यमियों की सराहना से स्थानीय व्यापार को पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री जी के श्वोकल फॉर लोकलश् के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ही हमारा मुख्य संकल्प है।ष् मन की बात कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र ने बताया कि जनपद के लगभग 2800 बूथों पर प्रधानमंत्री के 138 वें मन की बात को सुना गया। वहीं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने किठावर मंडल के बूथ संख्या 52 पर बन की बात सुनी। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |