तिलोई/अमेठी। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही भीषण मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा असर कच्चे व जर्जर मकानों पर पड़ा है।जिसके कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों समेत तिलोई ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बालापुर मजरे शाहमऊ,डिहवा मजरे अरियांवा,पूरे अजीटन मजरे राजामऊ गांव में भी करीब आधा दर्जन कच्चे व पुराने जर्जर मकान भरभरा कर धरासायी हो गए जिससे कई परिवार बेघर हो गए।बहरहाल गिरे मकानों से कोई जनहानि नहीं हुई है जानकारी के मुताबिक गांव बालापुर मजरे शाहमऊ मे शांति देवी पत्नी कृष्णालाल का एक माह पहले हुई बारिश में कच्चा मकान गिर गया था रहा बचा मकान शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि मूसलाधार बारिश में अचानक भरभरा कर गिर गया।जिस वक्त मकान गिरा उस समय परिवार के सभी लोग बाहर वाली दीवार से रखे टीनशेड के नीचे सो रहे थे।जिससे किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।ठीक उसी मकान से जुड़ा ज्ञानवती पत्नी आदित्य कुमार का भी उसी रात्रि कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया।बहरहाल उसमें भी कोई जनहानि नहीं हुई।उक्त घटना की जानकारी पूर्व प्रधान शाहमऊ अम्बरीष त्रिपाठी ने तहसील महकमे को दिया जिसके बाद राजस्व महकमे ने हुए नुकसान का आकलन हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।इसी क्रम में गांव पूरे अजीटन मजरे राजामऊ में नाबिया बानो का कच्चा मकान पूरी तरह से धाराशाई हो गया।जिसमें किसी के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।इसी क्रम में क्षेत्र के डिहवा मजरे अरियांवा में दिनेश विश्वकर्मा का मकान गिर गया जिसकी चपेट में दिनेश के 70 वर्षीय पिता देवतादीन आ गए जिन्हें पड़ोस के लोगों ने आनन फानन मलबे से निकाल नजदीक लोधवरिया स्थित दो सौ वेड अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।इस सम्बन्ध में तहसीलदार अभिषेक यादव से बात की गई तो बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सम्बंधित लेखपाल को उक्त घटनाओं स्थल पर भेज कर रिपोर्ट मांगी है रिपोर्ट मिलने के पश्चात उच्च अधिकारियों को भेज हर सम्भव मदद की जायेगी।
ब्लाक तिलोई क्षेत्र के गांव बालापुर,डिहवा,पूरे अजीटन में गिरे मकान,कई परिवार बेघर
