Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल


भारत ने तीरंदाजी में एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है. साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में शूट-ऑफ तक चले मैच में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का कुल स्वर्ण पदक है. चारों सेट समाप्त होने तक दोनों टीम 157-157 से बराबरी पर थीं, लेकिन शूट-ऑफ में भारत ने 20-19 से जीत दर्ज कर कमाल कर दिया.

पहले 2 सेट के बाद भारत ने 80-78 की बढ़त बना ली थी, लेकिन तीसरे सेट में भारत की बढ़त घटकर सिर्फ एक की रह गई, जिससे कुल स्कोर 118-117 पर आ टिका. आखिरी सेट में कोरिया ने परफेक्ट 20 का स्कोर किया, जिससे साहिल और चिकिता पर दबाव आ गया. दबाव में चिकिता 9 का स्कोर कर पाईं. भारत हार की दहलीज पर था, क्योंकि साहिल आखिरी शॉट में 10 स्कोर नहीं करते, तो उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ता.

साहिल जाधव ने निराश नहीं किया और आखिरी प्रयास में 10 स्कोर किया, इस तरह मुकाबला 157-157 से बराबरी पर आ गया. ऐसे में परिणाम के लिए शूट-ऑफ का सहारा लिया गया, जहां दोनों टीमों को 2--2 शॉट मिले. भारत और दक्षिण कोरिया की ओर से पहला शॉट 10 लगाया गया. साहिल ने भी 10 स्कोर किया, लेकिन दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ी का शॉट मिडिल पॉइंट के ज्यादा करीब था, वहीं भारतीय खिलाड़ियों का शॉट मिडिल पॉइंट से दूर था.

ऐसे में सबकी नजरें दक्षिण कोरिया के पुरुष खिलाड़ी पर जा टिकीं. अगर चोई 10 स्कोर भी कर देते तो गोल्ड मेडल उनके नाम हो जाता, लेकिन दबाव में वो 9 स्कोर कर पाए. इस तरह हार के मुंह से बाहर आकर साहिल और चिकिता ने एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया.

अगर दोनों टीमों का स्कोर शूट-ऑफ में बराबर रहता है, तो फैसला मिडिल पॉइंट के आधार पर किया जाता है. जिसने मिडिल पॉइंट के सबसे नजदीक हिट किया, हो उसे विजेता घोषित किया जाता.

भारत ने अब तक एशियन गेम्स 2026 में कुल 54 पदक जीत लिए हैं. इनमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत पदक तालिका में अभी 9वें पायदान पर है. 12वें दिन अब तक 2 ही मेडल आए हैं, दोनों आर्चरी में आए हैं और दोनों ही गोल्ड हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |