मेरठ: नगर पालिका परिषद में सफाई मित्र स्वच्छता एवं सम्मान शिविर आयोजित
September 30, 2026
मेरठ/मवाना। नगर पालिका परिषद मवाना कार्यालय में ’’सफाई मित्र स्वच्छता एवं सम्मान शिविर’’ का आयोजन पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिसाशी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर टेलीविजनध्बड़ी स्क्रीन पर स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा से जुड़े विशेष राज्यध्राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जिसके पश्चचात पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका के सफाई मित्रों को पी0पी0ई0 किट वितरित की गयी। उक्त कार्यक्रम के पश्चात सभी सफाई मित्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवाना में चिकित्सा परीक्षण हेतु कैम्प का आयोजन कराया गया। जिसमें सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की करायी गयी।
