Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इब्राहीमपुर प्रथम वार्ड में सफाई अभियान, दुकानदारों को गाड़ियों में ही कूड़ा डालने की अपील


लखनऊ। नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए इब्राहीमपुर प्रथम वार्ड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम और लायन एन्विरो की संयुक्त टीम ने स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों से सीधा संपर्क किया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाएं, बल्कि अपना कचरा केवल नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ियों में ही डालें।

अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी आशीष सिंह और जेडएसओ जितेंद्र गांधी ने किया। टीम ने दुकानदारों को कचरे के सही निस्तारण का महत्व समझाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों और व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |