Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः त्यौहारों को लेकर आबकारी विभाग सख्त रू अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण


लखनऊ। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार लखनऊ में व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

यह पूरी कार्यवाही अपर मुख्य सचिव (आबकारी), आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा और जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देशों के अनुपालन में की गई। संयुक्त आबकारी आयुक्त (लखनऊ जोन) सुभाष चंद्र सोनकर, उप आबकारी आयुक्त प्रदीप दुबे के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह सचान के पर्यवेक्षण में आबकारी टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ निरीक्षण और छापेमारी की।

गाजीपुर और इंदिरानगर क्षेत्र (सेक्टर-3) मे आबकारी निरीक्षक रेखा श्रीवास्तव ने टीम के साथ मोहम्मदीपुर रसूलपुर, अमराई गाँव स्थित देशी शराब की दुकानों और कंपोजिट शॉप का आकस्मिक निरीक्षण किया।कृष्णानगर और आशियाना क्षेत्र (सेक्टर-12) मे आबकारी निरीक्षक संजय पाण्डेय की टीम ने बंगला बाजार, उसरी की देशी शराब दुकानों, बंगला बाजार । व ठ कंपोजिट शॉप और आशियाना मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण किया। मोहनलालगंज और आसपास का क्षेत्र (क्षेत्र-3) मे आबकारी निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ ग्राम इंद्रजीत खेड़ा के बगीचों, तालाबों के किनारों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में दी गई दबिश के दौरान आबकारी टीम ने मौके से लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया 250 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 1 मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान प्रधान सिपाही प्रदुमन श्रीवास्तव, अजीत पाल सिंह और सिपाही दीपिका व सुजीत कुमार शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान आबकारी अधिकारियों ने दुकान विक्रेताओं को स्पष्ट हिदायत दी कि दुकानें केवल निर्धारित समयावधि के भीतर ही संचालित हों।परिसरों में 24ध्7 ब्ब्ज्ट कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रहें। च्व्ै (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के माध्यम से ही शत-प्रतिशत बिक्री की जाए और दुकानों पर सभी मुख्य ब्रांड्स उपलब्ध रहें। दुकानों के बाहर या आसपास किसी भी हाल में अवैध रूप से मदिरापान न होने पाए। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |