Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः गांवों में चला सफाई का महाअभियान, चौपालो में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं


अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद अमेठी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में ’’ग्राम चैपालों का आयोजन’’ भी किया गया। चैपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य स्थानीय समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वृहद स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सार्वजनिक स्थानों, पंचायत भवनों और गांव के प्रमुख मार्गों के आसपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा किसेवा संकल्प अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है’’, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना भी है। ग्राम चैपालों के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनजागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

                

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों तक ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |