जगदीशपुर /अमेठी। चालकों की मनमानी के चलते बस स्टाप के सामने लाइनवार खडी बसें दुर्घटना को दावत दे रहीं हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है आला अफसर बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत पुलिस बूथ चैराहा के निकट स्थित बस स्टाप जहाँ परिवहन विभाग की बसों को बस चालक स्टेशन परिसर में ना ले जाकर रोड पर ही लाइन लगाकर खडी कर देते हैं जिसके चलते जाम की समस्या के साथ साथ यातायात व्यवस्था भी बाधित होती जा रही है तो वहीँ जाम के चलते दुर्घटनाए घटने का अंदेशा बना रहता है किसी समय भी अप्रिय घटना घट सकती है यह समस्या काफी अर्से से चली आ रही है जबकि पुलिस भी बूथ पर मौजूद रहती है लेकिन इन बसों को हटाने की जहमत नहीं उठाना चाहती जिसके चलते आए दिन जाम की समस्या मे यात्री फंसे रहते हैं। इस संबंध मे बस स्टेशन प्रभारी गोपी गुप्ता ने बताया कि बसों को स्टेशन के अंदर लाने के लिए पुलिस व विभागीय अधिकारियो को लिखित सूचना देकर अवगत कराया जा चुका है चालकों को मना भी किया जाता है परंतु चालकों की मनमानी कायम है।