Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः छात्रवृत्ति आवेदन के लिए टाइमटेबल जारी


गाजीपुर। शैक्षिक सतर्् 2026-27 में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (ग्रुप-1,2,3 व 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम) छात्रवृत्ति वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का समय-सारणी जारी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नवीनीकरण (किया जाना- दिनांक 15 सितम्बर, 2026 से 15 अक्टूबर, 2026 तक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये नवीनीकरण आवेदन पत्र को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित- दिनांक 15 सितम्बर, 2026 से 25 अक्टूबर, 2026 तक किया जाना है। छात्र-छात्राओं द्वारा नवीन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र किया जाना- दिनांक 15 सितम्बर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये नवीन आवेदन पत्र को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित- दिनांक 16 सितम्बर, 2026 से 10 नवम्बर, 2026 तक किया जाना निर्धारित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं अन्य समस्त कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |