Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः महानगर में मिडलैंड हॉस्पिटल के सामने मुख्य सड़क धंसी, हादसों को न्योता दे रहा बड़ा गड्ढा


लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके महानगर स्थिति मिडलैंड हॉस्पिटल के ठीक सामने शनिवार को मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। व्यस्त मार्ग पर सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर हादसे का खतरा पैदा हो गया है।

अस्पताल के सामने हर समय मरीजों, एम्बुलेंस और आम लोगों की भारी आवाजाही रहती है। सड़क धंसने के कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई है और लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि व्यस्त क्षेत्र होने के बावजूद सुरक्षा के लिहाज से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे रात के अंधेरे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

सड़क धंसने की इस घटना ने संबंधित विभाग की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इतने बड़े खतरे के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।

क्षेत्रीय निवासियों और राहगीरों ने जिम्मेदार विभाग और नगर निगम से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना धंसी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और तब तक के लिए वहां बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |