फुर्सतगंजः किसानों की स्थलीय जांच व मुआवजे की मांग! नालों की सफाई न होने से जलभराव, हजारों बीघे फसल जलमग्न
September 03, 2026
फुर्सतगंज/अमेठी। जिले के जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही बरसात से मट्टन नाले और भुसैला तलाब ड्रेन के आस पास सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा धान की फसल पूरी तरह से डूब गई मट्टन नाले के आस-पास मुबारकपुर मुखितया, खरौली,मवई आलमपुर, बहादुरपुर, और वहीं भुसैला तलाब ड्रेन नाले के आस पास मकदूमपुर , मोहना , पूरे रूहशाह समेत लगभग दर्जनों गांवों के किसानों की फसल जलभराव की वजह से पूरी फसल सड़ गई जिससे किसानों में भविष्य की चिंता के साथ नाले की साफ सफाई ढंग से न होने से आक्रोश है। किसानों ने इस लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि पहले उनको खाद की समस्या उसके बाद आवारा पशुओं की समस्या और नाले की सफाई न होने की वजह से जलभराव को वो तीसरी समस्या बता रहे हैं वहीं मट्टन नाला से जलभराव से सड़ी फसल से परेशान किसानों ने जिला अधिकारी से मुआवजे की मांग की है । किसानों ने फसलों का सर्वे कराने और नाले को गहरा एवं चैड़ा कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग किसानों ने बताया कि इस बार भारी बारिश नहीं हुई है। किसानों ने बताया कि मट्टन नाले में हर वर्ष नाले में मछली पकड़ने के लिए बांध बांधते हैं। जिससे जल स्तर और बढ़ जाता है जो कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करने में सहायक होता, जिससे फसल बर्बाद हो जाती है।
