संग्रामपुरः लैब टेक्नीशियन को आई नींद, मरीज परेशान
September 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय में गुरुवार को अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन को गहरी नींद आ गई जिसके कारण जांच करने वाले मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इतना ही नहीं अस्पताल में पैथोलॉजी में किट और रीजेंट उपलब्ध न होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पाई। अस्पताल में पहुंचे मरीज राकेश रोशनी और आशु देवी ने बताया कि अस्पताल में ना दवा की व्यवस्था है ना जांच की व्यवस्था है यहां पर तैनात पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार सो रहे हैं वहीं दूसरा लैब टेक्नीशियन काजल अनुपस्थित है। सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं पर मजाक बनाया जा रहा है। इस अस्पताल में बिजली की भी व्यवस्था नहीं है यदि बिजली चली जाए तो जनरेटर नहीं चलाया जाता है ऐसा मरीजों ने बताया फिलहाल कागज पर इस अस्पताल की चर्चा बहुत रहती है।
